रामघाट पर डूब रहे युवक को होमगार्ड ने सुरक्षित बचाया

उज्जैन 18 सितम्बर। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एसडीआरएफ/ होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि विगत 17 सितंबर को रात्रि में करीब 11:15 बजे शिप्रा नदी में 25 वर्षीय इंदौर निवासी युवक सूरज पिता श्री विनायक ने शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। युवक को तैरना नहीं आता था। वर्तमान में उज्जैन और इंदौर संभाग में अच्छी बारिश के चलते शिप्रा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसके चलते युवक डूबने लगा। यह देख कर घाट पर तैनात होमगार्ड जवान 157 चिमनराव, 142 कृष्णपाल एवं 513 भगवानदास पंथी ने तत्काल पानी में उतर कर युवक को जीवित बचा लिया। उक्त जवानों को उत्कृष्ट रेस्क्यू कार्य हेतु जिला सेनानी द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट ने बताया कि वर्तमान में वर्षा ऋतु के दौरान होमगार्ड डीआरसी के जवानों ने आज दिनांक तक 43 नागरिकों को जीवित बचाया है । विगत माह में रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे । शून्य हादसा रहित समस्त श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान होमगार्ड टीम की मुस्तैदी में संपन्न कराया गया ।

जिला सेनानी श्री जाट ने बताया कि राम घाट पर वर्तमान में 18 सदस्यीय कुशल तैराक तथा बोट चालकों की टीम तैनात की गई है एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गये है । जिसके अंतर्गत 3 बोटों के माध्यम से स्नान के लिए घाट पर सतत निगरानी एवं किनारों पर बंधे 70 लाइफ ब्वॉय के माध्यम से स्नान के लिए हद तय कर दी गई है । इसके अलावा घाट पर जवानों के द्वारा पेट्रोलींग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिसके परिणाम स्वरूप विगत माह में घाट पर कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |