सांसद श्री सोलंकी एवं विधायक श्रीमती पवार ने किया शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

सांसद श्री सोलंकी एवं विधायक श्रीमती पवार ने किया शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण
————–
एक करोड़ की लागत से देवास में बना शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
————
शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेल्‍वे स्‍टेशन रोड देवास के नवीन भवन का लोकार्पण आज शुक्रवार को सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने किया। कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल, श्री सुभाष शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय/अशासकीय विद्यालय के शिक्षक प्रबंधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।बच्चों द्वारा योग का संदेश देते हुए कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि आज इस भूमि पर विद्यालय का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर लोकार्पण हुआ है, यह एक ऐतिहासिक पल है। उन्‍होंने सभी को नवीन भवन बनने पर शुभकामनाएं दी।
देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य एवं उनके सभी सहयोगियों को धन्‍यवाद देती हूँ कि इतने कम बजट में इतनी आलीशान बिल्डिंग का बहुत ही कम समय में निर्माण किया गया।
प्राचार्य शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास ने बताया कि भवन की प्रशासकीय स्वीकृति 01 करोड़ रूपये है। जिसे 10 माह में पूर्ण करना था लेकिन निविदा एजेंसी एवं पी.आई.यू. के प्रयत्नों से हमने इस भवन का निर्माण मात्र 5 माह में पूर्ण कर लिया। भवन का कुल क्षेत्रफल 720 वर्ग मीटर है जिसमें भूतल पर 490 वर्ग मीटर एवं प्रथम तल पर 230 वर्ग मीटर है। भूतल पर अध्ययन के लिए एक कक्ष, लाइब्रेरी एवं एक प्राचार्य कक्ष बना है। प्रथम तल पर एक प्रयोगशाला एवं दो अध्ययन कक्ष बने हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक श्री महेश सोनी, श्री नरगावे, श्री विक्रम सैनी, श्री गणेश माहेश्वरी, श्री जयसवाल को शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |