देवास जिले में परिवहन, पुलिस, खाद्य एवं प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की चैकिंग कर चालानी कार्यवाही की

देवास जिले में परिवहन, पुलिस, खाद्य एवं प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की चैकिंग कर चालानी कार्यवाही की
———–
चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर 27 हजार 500 रूपये शमन शुल्क वसूला
————-
कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं प्रदूषण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मक्सी रोड पर बीएनपी थाने के समीप चैकिंग अभियान चलाया जाकर चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर कुल 27 हजार 500 रूपय शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही खाद्य विभाग की टीम द्वारा वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की भी चैकिंग की गई। देवास में इस प्रकार की चैकिंग कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, यातायात थाना प्रभारी श्रीमती सुप्रिया चौधरी, खाद्य अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से श्री उचारिया शामिल रहे।
उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली में प्रचलित प्रकरण क्रमांक में दिये गये आदेशानुसार नॉन अटेनमेंट सिटी देवास की परिवेशीय वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु गठित समिति की बैठक संभागायुक्त उज्जैन श्री संदीप यादव की अध्यक्षता में 17 अगस्‍त 2021 को आयोजित की गई थी। बैठक में देवास शहर में चल रही वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र चैकिंग तथा मोटर यान नियमों की अन्य धाराओं तथा मोटर वाहन नियमों/एक्ट का पालन न करके वाहन संचालित करने वाले चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |