अवैद्य कारोबारियों से गैस सिलेंडर जब्त-bhopal

Bhopal अवैध रूप से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर का व्यापार करने शुक्रवार को 36 कमर्शियल तथा घरेलू सिलेंड जब्त किए गए हैं।बिना विस्फोटक आज्ञप्ति और वैध दस्तावेज के व्यवसाय करने पर जब्त किए गए है l

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि 100 किलोग्राम से अधिक गैस संग्रहित करने पर विस्फोटक अनुज्ञप्ति अनिवार्य है परंतु उक्त संस्थाओं के पास नहीं पाई गई lदुकान पर राधे भारत गैस एजेंसी का बोर्ड लगी हुई इनवर्टर तथा बैटरी की दुकान बैरसिया जिला भोपाल तथा आकाश बैटरी की फर्म से प्रोपराइटर मोहन सिंह कुशवाह की उपस्थिति में 19 भरे कमर्शियल, 19 किलोग्राम गैस क्षमता सिलेंडर प्रति कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए।

भारत गैस कम्पनी के 13 खाली कमर्शियल, दो इंडेन के खाली कमर्शियल एक इंडियन का डोमेस्टिक, एक भारत का 5 किलोग्राम का सिलेंडर जप्त किया। जप्त सामग्री की कीमत 93638 रुपए हैं प्रोपराइटर से पूछताछ में किसी भी गैस कंपनी से गैस विक्रय का अनुबंध नहीं पाया गया ना ही विस्फोटअनुज्ञप्ति पाई गई। श्री मोहन सिंह कुशवाहा द्वारा बताया कि राधे भारत गैस एजेंसी से कमर्शियल सिलेंडर यहां भेजे जाते हैं और वे ₹3000 प्रति माह का मेहताना लेकर होटल और रेस्टोरेंट की दुकानों पर बेचता हूं l

श्री राधे भारत गैस एजेंसी की मूल दुकान बैरसिया में दर्शाए गए पते 13, होटल वाली लाइन बस स्टैंड सुलभ कांप्लेक्स पर नहीं पाई गई। गैस प्रदाय वितरण विनियमन आदेश 2000 के अंतर्गत तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होने से प्रकरण दर्ज किया गया है। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, भोपाल श्रीमती ज्योति शाह नरवरिया, सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संतोष दिनेश मयंक उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |