7 सितंबर को जनपद पंचायत शाजापुर की 8 ग्राम पंचायतों से की जायेगी वीडियो कांफ्रेंसिंग

शाजापुर, 05 सितंबर 2021/ जिले में पूर्व में कलेक्टर श्री दिनेश द्वारा प्रत्येक मंगलवार को होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपद पंचायतों की चयनित ग्राम पंचायतों से कोरोना महामारी, पेयजल की उपलब्धता, बाढ़, आपदा निर्माण कार्य, पंचायतों के बजट आवंटन, रोजगार मूलक कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई है।
माह सितम्बर में पुन: ग्राम पंचायतों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की शुरूआत की जा रही है। इस सिलसिले में मंगलवार 07 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग में शाजापुर जनपद पंचायत की 8 ग्राम पंचायतें जिनमें अभयपुर, पनवाड़ी, बज्जाहेड़ा, मोरटा, बेरछा, सुनेरा, कांजा एवं बिकलाखेड़ी शामिल होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ग्राम पंचायत से रोजगार सहायक वीसी कनेक्ट करने हेतु एवं ग्राम के 5-10 आम नागरिक उपस्थित उपस्थित रहेंगे जो उस ग्राम की सामान्य समस्याओं से अवगत करायेंगे।
कलेक्टर श्री जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र शाजापुर के विभाग प्रमुख/शाखा प्रभारी एवं जिला पंचायत शाजापुर से मनरेगा एवं पंचायती राज से संबंधित शाखा प्रभारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |