मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० का बीज लायसेंस निरस्त

मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० का बीज लायसेंस निरस्त
—–
शाजापुर -किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक ने अमानक श्रेणी का सोयाबीन बीज प्रदाय करने पर बीज अधिनियम 1966 की धारा 7 (बी) एवं बीज नियंत्रण आदेश 1983 का नियम 15 एवं 15 (अ) (ब) का उल्लंघन किये जाने से मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० ग्राम किलोदा विकासखण्ड मो०बड़ोदिया का बीज लायसेंस क्र. एस /444/2/ 2019-20 वैधता दिनांक 25-09-2022 तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० ग्राम किलोदा विकासखण्ड मो० बड़ोदिया द्वारा खरीफ 2020 में सोयाबीन प्रमाणित बीज उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला धार की मांग अनुसार प्रदाय किया गया, प्रदाय सोयाबीन बीज के 11 नमूने संबंधित जिले के बीज निरीक्षको द्वारा लिये गये, जो बीज परीक्षण प्रयोगशाला सागर से परीक्षण उपरान्त अमानक की श्रेणी में पाये गये तत्पश्चात उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला धार द्वारा इस कार्यालय को अमानक नमूनों के संबंध में अवगत कराया जाकर कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। उक्त संबंध में उक्त संस्था को कार्यालयीन पत्र से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण चाहा गया था। संबंधित संस्था द्वारा संतोषप्रद जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |     Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |