श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने के आदेश को करें निरस्त -मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने सौंपे ज्ञापन

शाजापुर। धार्मिक पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शासकीय अवकाश 30 अगस्त सोमवार को कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित करने के आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने स्वास्थ्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपे।

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गौरव सोनी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जॉय शर्मा, जिला सचिव मोहन किचोलिया व सम्भागीय उपाध्यक्ष संजय नागर के नेतृत्व में कलेक्टर दिनेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दीपक पिप्पल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को सम्बोधित ज्ञापन सोंपे गए। ज्ञापन में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के पत्र क्रमांक टीकाकरण-2021- 1235 दिनांक 27 अगस्त के द्वारा 30 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भी कोविड 19 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जाने के आदेश दिए गए हैं। हिंदुओं के धार्मिक पर्व व शासकीय अवकाश में टीकाकरण सत्र आयोजित करने के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही ज्ञापन में मांग की गई है कि टीकाकरण का समय प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक ही रखा जाए, टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो तथा टीकाकरण समय के दौरान भोजनावकाश के लिए भी समय निर्धारित हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |