साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल थे खरखरे: कराड़ा – रक्तदान व निराश्रितों को भोजन कराकर कांग्रेसियों ने मनाई श्री खरखरे की प्रथम पुण्यतिथि

शहजाद खान) -शाजापुर। हिन्दू धर्म का आयोजन हो, मुस्लिम समाज की जवाबदारी हो या फिर शहरवासियों को एक मंच पर लाकर खड़ा करना हो तो केवल एक ही शख्स का नाम हर जुबां पर होता था और वह थे बाबूखान खरखरे, जो शहर की जानी मानी हस्ती ही नहीं बल्कि वे साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल भी थे।

यह बात जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा ने बुधवार को पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मोहर्रम कमेटी सदर स्व. बाबूखान खरखरे की प्रथम पुण्यतिथि पर अखंड आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आवाज तेज होने से कुछ नही होता किरदार में वजन होना चाहिए जो स्व. खरखरे में था। ऐसा कोई शख्स शहर में क्या जिले में नहीं था जो उनकी बात को टाल सकता था। आज हमारे लिए वे अपने इन्हीं संस्कारों की विरासत को छोड़ गए है जिसे हमें अपनाना चाहिए। स्व. खरखरे के पुत्र व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करना है। उनकी शख्सियत और उनकी पूर्ति तो कोई नहीं कर सकता, लेकिन उनके संस्कारों और सीख को लेकर हम बहुत आगे तक जा सकते हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा कि स्व. खरखरे जी का जाना पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णिय क्षति है। उनका नेतृत्व और उनका बेबाक रवैया कोई नही भूला सकता। उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए मजबूती से खड़े रहकर हर दायित्व का निर्वहन किया और ऐसे निष्ठावान पदाधिकारी का चले जाना हम सभी के लिए कष्टदायक है। लेकिन उनके बताए मार्गों पर चलकर हम इस कमी को पूरा करने का प्रयास जरूर कर सकते हैं। पूर्व सीसीबी चेयरमेन वीरेंद्रसिंह गोहिल ने कहा कि श्री खरखरे साम्प्रदायिक सौहार्द्र की ही नहीं बल्कि एक सच्चे सिपाहसालार की भी मिसाल थे। हर शहरवासी के लिए उनके पास सम्मान और मदद के लिए भरपूर समय था। लेकिन आज वह शख्सियत हमारे बीच में नहीं है। जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण चतुर्वेदी, वरिष्ठ इंका नेता वीरेंद्र व्यास, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता सोलंकी, युकां जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार, आशुतोष शर्मा ने भी संबोधित किया। इसके बाद श्री खरखरे को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद निराश्रितों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे व सभी कांग्रेसियों ने अपने हाथों से भोजन वितरित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मिर्जा सलीम बेग, वरिष्ठ नेता शेख शमीम शम्मू भाई, रज्जाक भाई, रफीक भाई पेंटर, हबीब कुरैशी, राजेश पारछे, मूसा आजम खान, वैभव शर्मा, नरेश्वरप्रताप सिंह, दीपक निगम, मिर्जा सोहराब बेग, पप्पू सदर, अकील वारसी, सत्या वात्रे, शकील वारसी, धर्मेंद्र प्रजापति, हर्ष पुरोहित, आजम मंसूरी, संजय त्रिवेदी, अशफाक गुड्डू, खलील कप्तान, इरशाद नागौरी, फैसल वारसी, हनीफ राही, तौफीक शेख, इकरार हुसैन, सोहेल खान एडवोकेट, शोएब मेव, इरफान खरखरे, कय्यूम मंसूरी, ओसामा खान, सद्दाम पठान, रईस पठान, शादाब खान, लोकेंद्र सिंह, जमर कुरैशी, हैदर मंसूरी, शब्बीर अंसारी, आसिफ अंसारी, हैदर मंसूरी आदि उपस्थित थे।
प्रथम पुण्यतिथि पर दी रक्तांजलि
इसके पूर्व कांग्रेसियों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी शुरूआत स्व. श्री खरखरे के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया। इसके बाद शहर के युवाओं सहित कांग्रेसियों ने बारी-बारी से जरूरत मंदों के लिए रक्तदान कर स्व. खरखरे को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |