आगर में बाबा बैजनाथ की सवारी को लेकर हुआ विवाद,पुलिस ने फटकारी लाठी, देखें वीडियो खबर

रिपोर्ट – जावेद खान जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश मो. 9424927276, 7999028127
आगर मालवा – परंपरागत रूप से निकलने वाली है बैजनाथ महादेव की शाही सवारी ( जिसमे करीब एक लाख लोग जमा होते है ) को लेकर पुलिस प्रशासन और भक्तों के बीच भारी तनातनी के बाद पथराव और लाठीचार्ज हुआ । प्रतिवर्ष सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली शाही सवारी 16 अगस्त को प्रशासन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सवेरे 7:00 बजे से प्रारंभ कर शहर भ्रमण कराते हुए 10:00 बजे समाप्त करवा दी थी । जिसके बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन के उक्त कदम का विरोध करते हुए शहर में वाहन रैली एवं चक्का जाम कर सवारी दोबारा निकाले जाने की मांग की थी ठीक उसी दिन दोपहर को मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हरदीप सिंह डंग आगर पहुंचे थे

जिन्होंने पत्रकारों के सामने घोषणा की थी कि 23 अगस्त को शाही सवारी दोबारा सब के सहयोग से निकलेगी। पिछले 1 हफ्ते से भक्त मंडल और हिंदू संगठनों के नेता कार्यकर्ता 23 अगस्त को शाही सवारी दोबारा निकालने की जिद पर अड़े थे और उन्होंने सवारी निकालने की घोषणा कर दी । शनिवार को अचानक एक घटनाक्रम में बैजनाथ भक्त मंडल ने अपने आपको शाही सवारी से दूर करते हुए एक पत्र जारी कर कहा कि वह शाही सवारी का प्रस्ताव वापस ले रहे हैं। लेकिन हिंदू संगठन सवारी निकालने को अड़े रहे । इसी बीच रविवार को कांग्रेस के विधायक विपिन वानखेड़े की तरफ से एक पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल हो गई जिसमें उन्होंने 23 अगस्त सोमवार को शाही सवारी निकाली जाने की बात कही । इसी तारतम्य में आज सोमवार को सुबह से ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में नजर आए मंदिर आने जाने के सारे रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई लेकिन दोपहर को आंदोलन दो अलग-अलग गुटों में नजर आया । एक घूंट कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ताओं का जो मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा था उनको विधायक विपिन वानखेड़े के साथ पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की बात सामने आ रही है । वही दूसरा ग्रुप हिंदू संगठनों का था जो छावनी नाका चौराहा पर नेशनल हाईवे पर सवारी निकालने की जिद पर अड़ा रहा और चक्काजाम कर दिया काफी मान मनोवल के बाद भी जब कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे से हटना मंजूर नहीं किया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने के लिए लाठीचार्ज किया तो कार्यकर्ताओं ने जवाब में पथराव शुरू कर दिया पथराव में पुलिस की एक गाड़ी के कांच फूटने के अलावा अन्य नुकसान की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक राजपूत के साथ कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |