Video-अगर वक्त की कद्र करोगे तो वह तुम्हें ऊंचाई देगा: सिंह – ग्राम मोहना में मनाई राजीव जी की जयंती, राजीव गांधी उद्यान समिति का भी किया स्वागत

शाजापुर। समय के साथ चलना, वक्त की कद्र करना यह हमें राजीव जी ने सिखाया है। वह वो युग था जब देश को संचार क्रांति और तकनीकी ज्ञान की बहुत आवश्यकता थी। यदि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिकता और नई तकनीको को देश में न लाते तो आज शायद हम पिछड़े लोगो की गिनती में आते। लेकिन राजीव जी ने समय की मांग को पहचाना और देशवासियों के जीवन को रोशन कर दिया। आज यदि देश आधुनिकता और तकनीक के मामले में अपनी पहचान बना रहा है तो उसका श्रेय हमारे पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी जी को जाता है।


यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने ग्राम मोहना में आयोजित राजीव गांधी जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमने उन्हीं से सीखा है कि यदि आप समय की कद्र करोगे, उसका सदुपयोग करेंगे तो आने वाला हर वक्त आपका ही होगा और आपको ऊंचाईयों को छूने से कोई नहीं रोक सकता। आज देश के युवा विदेशों में आधुनिक तकनीक के मामलों में आगे हैं और दूसरों का नेतृत्व कर रहे हैं। आज उनकी जयंती है और आज हम संकल्प लें कि हम उनके बताए रास्तों पर चलकर उनके अधूरे सपनो को साकार करेंगे। यही हमारी ओर से उन्हें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को पूर्व सीसीबी चेयरमेन वीरेंद्रसिंह गोहिल, पूर्व विधायक वल्लभ अंबावतिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोकेंद्र सिह, कमल चौधरी, लोकेंद्र माहेश्वरी, जिला कांगेस प्रवक्ता पं. गोविंद शमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रतिमा पर मार्ल्याण कर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने ग्राम मोहना में स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने एक साथ राजीव जी अमर रहे के नारे लगाकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प लिया।।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |