भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्यवाही शाजापुर फर्जी सांसद प्रतिनिधि ओर उसके साथी को किया गिरफ्तार, आरोपित के फेसबुक पर कई नेताओं के साथ अपलोड है फोटो देखे खास खबर


शाजापुर में गुरुवार को मोहन बड़ोदिया निवासी लालसिंह राजपूत को भोपाल क्राईम ब्रांच अपने साथ लेकर गई है। अपने आगमन की सूचना भोपाल क्राईम ब्रांच के अधिकारियों ने मोहन बड़ोदिया थाने पर दी थी, लेकिन अपनी कार्रवाई के बारे में उन्होंने किसी को कोई जानकारी नहीं दी।

बताया जाता है कि टीम उक्त व्यक्ति को अपने साथ भोपाल ले गई है। जानकारी के अनुसार लालसिंह राजपूत क्षेत्र के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों से सांसद, मंत्री से अपनी पहचान होने का रूतबा बताते हुए स्थानांतरण करवाने या अन्य कोई काम करवाने के नाम पर उनसे राशि वसूलता था।

जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने राजगढ़ सांसद रोडमल नागर का फर्जी लेटरपैड भी बना रखा था। जिसके कारण अधिकारी आसानी से इसकी बातों में आ जाते। जिसकी जानकारी भोपाल तक पहुंची।

इस पर क्राईम ब्रांच ने यहां पहुंचकर उसे दबोच लिया और अपने साथ ले गई।
लालसिंह राजपूत की फेसबुक आईडी पर उसने कई मंत्रियों के साथ फोटो अपलोड की है और कई फोटो उसने बनाकर डाली है।

———
भोपाल क्राईम ब्रांच की टीम गुरुवार को मो. बड़ोदिया में आई थी। इस संबंध में टीम ने थाने पर अपनी सूचना दी थी। हमने उनसे पुलिस सहायता के लिए पूछा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
– रमेशचंद्र अवास्या, टीआई, थाना मोहन बड़ोदिया

खबर अपलोड फोटो लालसिंह राजपूत की फेसबुक आईडी से ली गई है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |