सावन माह के दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी

मक्सी.आज सावन माह का आखिरी सोमवार है. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. लेकिन सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में विधिवत तरीके से भोलेनाथ की पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. आज मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व श्रावण मास 25 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन के चौथे व आखरी सोमवार को भोर होते ही पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे, दर्शन-पूजन किया। धूप, दीप, नैवेद्य, गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि से अभिषेक कर फूल, बिल्वपत्र एवं दूर्वा, आकपुष्प, धतूरा, भाग, अभ्रम आदि चढ़ाते हुए प्रसाद चढ़ाया। नगर के सबसे प्राचीन शिव मंदिर मठ में सुबह से भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन एवं अभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह वर्कशॉप मंदिर मैं बाबा ओमकारेश्वर विराजमान है वहां भी प्रातः से भक्तों द्वारा सवा क्विंटल खिचड़ी का भोग लगाया गया सुबह होते ही हर मंदिर में भक्तों का मेला लगा रहा व नगर के अन्य शिवालयों में पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में शिवभक्ति में लोग रंगे दिखे।.
सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को विविध रूपों में दर्शन दे रहे हैं। दर्जन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम होते ही बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया ततपश्चात बाबा की भव्य आरती हुई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया। भक्तों ने बाबा के दर पर पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना सहित महामारी से निजात की कामना की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |