सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार,किसानों के लिये खास खबर

शाजापुर
—–
संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘‘आत्मा‘‘ योजना अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2020-21 के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों से संबंधित कृषि तकनीकी एवं उत्पादकता के आधार पर कृषकों एवं ‘‘आत्मा‘‘ अंतर्गत गठित कृषक समूहों से सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2021 बंद लिफाफे में आवेदन किये गये हैं।

जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों में प्रत्येक गतिविधि में 2-2 कृषकों को 25-25 हजार रूपये, विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों में प्रत्येक विकासखण्ड से प्रत्येक गतिविधि में एक-एक कृषक को 10-10 हजार रूपये प्रदाय किये जायेंगे। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों में प्रत्येक गतिविधि में ‘‘आत्मा‘‘ अतंर्गत गठित कृषक समूहों में एक-एक कृषक समूहों को 20-20 हजार रूपये का पुरस्कार प्रावधानित हैं।

परियोजना संचालक ‘‘आत्मा‘‘ने बताया कि पात्रता अनुसार आवेदन-पत्र विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम. ‘‘आत्मा‘‘ एवं जिला स्तर पर परियोजना संचालक ‘‘आत्मा‘‘, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला-शाजापुर कार्यालय में कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी के आवदेन-पत्र प्राप्त एवं जमा किये जा सकेंगे। उपरोक्त संबंधित तीन विभाग उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्यपालन के जिला कार्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों में आवदेन प्राप्त कर जमा किये जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु अपने क्षेत्र के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, व बी.टी.एम. व ए.टी.एम. ‘‘आत्मा‘‘ से संपर्क करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |