संशोधित आबकारी अधिनियम और ज्यादा सख्त अपराधियों को आजीवन जेल और बीस लाख तक का जुर्माना

शाजापुर, 10 अगस्त 2021/ आबकारी अपराधों पर शिंकजा कसते हुए आज विधान सभा ने 1915 के मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम में भारी बदलाव करते हुए ऐसे संशोधन किये हैं जिनसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी। साथ ही अब सरकार को यह अधिकार होगा कि मदिरा की श्रेणी को घोषित कर सके। अब हेरिटेज मदिरा की नई श्रेणी बना दी गई है। यह उच्च गुणवत्ता की होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कड़े कानूनी प्रावधान बनाये गये हैं।

नये संशोधित अधिनियम में अब मदिरा का अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय गंभीर अपराध है। जुर्माने की राशि को 1000 से बढ़ाकर दस हजार कर दी गई है। मिलावटी मदिरा बनाने पर जुर्माने की राशि 300 से बढ़ाकर 30 हजार और 2000 से बढ़ाकर दो लाख कर और ज्यादा सख्ती बरती गई है।

आबकारी अपराधों को रोकने गये अमले पर हमले के लिये अब दोषियों को दो के बजाय तीन साल की जेल होगी और जुर्माने की राशि दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दी गई है।

सेवन नहीं करने योग्य मंदिरा बेचने या बनाने पर पहली बार धारा 49 ए के उल्लंघन के लिये छह साल की जेल और एक लाख का जुर्माना तथा दूसरी बार के लिये दस साल की जेल और दस लाख का जुर्माना लगेगा। सेवन से नुकसान होने पर आठ साल की जेल और दो लाख का जुर्माना और दूसरी बार उल्लंघन करने पर 14 वर्ष की जेल और दस लाख का जुर्माना लगेगा। सेवन से मृत्यु होने पर आजीवन जेल और बीस लाख का जुर्माना लगेगा। ये सभी अपराध गैर जमानती होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |