मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला निर्वाचन सम्पन्न

-श्री सोनी पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित

शाजापुर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा का निर्वाचन रविवार को शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलाना में निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा द्वारा जिले की सभी तहसील एवं ब्लॉक शाखाओं से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त की गई पैनल में जिलाध्यक्ष गौरव सोनी, जिला सचिव मोहन किचोलिया, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी बैरागी को निर्वाचित घोषित किया।जिलाध्यक्ष श्री सोनी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष जॉय शर्मा, उपाध्यक्ष अनिता राठौर, सतीश सक्सेना, मांगीलाल अंबावतिया, प्रियंका खंडेलवाल, राजेश कुशवाह, कमल परमार, सुरेश पाठक, सहसचिव सुबोध पाठक, जयंत बघेरवाल, श्रीमती माया मिमरोट, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, श्रीमती अर्चना त्यागी, अशोक नागर, संगठन मंत्री विजय राठौर, प्रचारमंत्री संजय सोनी, कार्यालय मंत्री शशिमोहन सिंह राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य केवी गोठी, भूपेंद्र गुप्ता, नवीन मिश्रा, मीनाक्षी मंडलोई, ममता मनावत, राजेंद्र जैन, राजेंद्रप्रकाश व्यास शिवकरण सरोज, रितेश शर्मा, शिवाजी सोनी, घनश्याम राठौर व ओम राठौर की घोषणा की।

बैठक को संघ के संभागीय अध्यक्ष अश्विन सूर्यवंशी, सम्भागीय उपाध्यक्ष संजय नागर, संस्था प्राचार्य राजेश पाटीदार ने सम्बोधित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त पदाधिकारी रामचंद्र सौराष्ट्रीय, रसीद खान पठान, राधेश्याम परमार एवं बाबूलाल सौराष्ट्रीय को भावभीनी विदाई दी गई तथा कोरोना काल में अनवरत सेवा देने वाले संघ के जॉय शर्मा एवं मोहन किचोलिया को संघ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले की सभी तहसील एवं ब्लॉक से बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रकाश व्यास ने किया व आभार श्रीमती अर्चना त्यागी ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |