सिकरवार परिवार ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश – हरियाली अमावस्या पर 51 पौधे का किया रोपण

शाजापुर। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार ने रविवार को हरियाली अमावस्या पर्व पर अपने परिजनों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लिया। साथ ही शहरवासियों से भी उन्होंने अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा कर पेड़ बनाएं।
श्री सिकरवार ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमें ऑक्सीजन और हरियाली का महत्व समझ आ गया है। एक-एक सिलेंडर के लिए लोग अपनी संपत्तियां तक देने को तैयार थे, लेकिन जान बचाने के लिए हमें ऑक्सीजन तक नहीं मिल रही थी। इसीलिए आज से और अभी से हम सब को यह संकल्प लेना होगा ओैर उस पर अमल करना होगा कि हम अपने जीवन काल में कम से कम पांच पौधे रोपें और उनको पेड़ बनाकर अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भरपूर ऑक्सीजन की व्यवस्था और हरियाली की सौगात छोड़ जाएं। इसके बाद श्री सिकरवार ने अपने परिजनों के साथ कांजा बड़ली पर पूजन-अर्चन के साथ औषीधीय, फलदार और अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे। साथ ही इनकी सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई गई ताकि मवेशी इन्हें नुकसान न पहुंचा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |