मारूती सुजुकी डिजायर वाहन चोर आरोपी पुलिस गिरफ्त में- शाजापुर जिले का मामला


कालापीपल-
दिनांक 04.08.2021 को फरियादी मेहम्मद अजहर पिता अलीअख्तर मुसलमान निवासी कोलुआ पक्कु पोस्ट नारायणपुर जिला अशोक नगर द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 03.08.21 के 21.30 बजे को मेरी मारूती
सुजुकी डिजायर एमपी-67-सी-2078 यशोदा होटल के सामने खडी कर खाना खा रहा था तभी यशोदा होटल के सामने से कोई अज्ञात बदमाश मेरी कार चोरी कर ले गया है जिसकी रिर्पोट पर से अपराध क्रमांक 335/2021 धारा 379 भा0द0वि0 का दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।
अपराध के अनुसंधान हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज श्रीवास्तव अतिपुलिस अधीक्षक महोदय आरएस प्रजापति जिला शाजापुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व्हीएस द्विवेदी शुजालपुर के नैतृत्वाधीन टीम गठित की गयी तथा अपराध के अज्ञात आरोपी राजा खॉ पिता जुल्लन खॉ उम्र 23 साल, आंनद पिता तुफानसिंह कुशवाह उम्र 32 साल निवासी गण पिपरोदा खर्दु नानाखेडी जिला गुना को दिनांक 07 08 .21 को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों
के कब्जे से चोरी की गई मारूती सुजुकी डिजायर कीमति 600000 रू की बरामद की गई आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय शुजालपुर पेश किया जावेगा आरोपियों को पकडने में थाना कालापीपल के थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे , आरक्षक विवेक गोस्वामी, आर वेदप्रकाश परमार आरक्षक योगेन्द्र परमार आर प्रशांत भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |