स्वच्छ भारत अभियान ओर मक्सी के नागरिको की लिखित मांग पर मटन,चिकन,मछली मार्केट पशु बाजार में स्थान्तरित, नए बाजार में लगने लगी दुकान

जिला जनसंपर्क कार्यालय,शाजापुर
॥ समाचार ॥

शाजापुर, 04 अगस्त 2021/ मक्सी नगर ने मटन, चिकन, मछली विक्रेताओं की सर्व सहमति के बाद मक्सी में 2 अगस्त से अब एक ही स्थान पर मटन, मछली और चिकन की दुकानें लगने लगी है मक्सी के पशु बाजार में नए मटन, चिकन और मछली मार्केट की स्थापना नगरपरिषद द्वारा की गई है इस कार्यवाही के बाद मक्सी नगर के नागरिको ने प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।

नगर पालिका परिषद मक्सी के द्वारा नए मटन मार्केट में दुकानों को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर दी गई, साफ-सफाई, बिजली, पानी, मोरम का भराव, मुरम की सड़क आदि बनाकर दुकानदारों को दी है। यहां पर कुल 14 दुकानदारों को गोली डालकर दुकानें वितरित की गई है ।

मक्सी के नायब तहसीलदार डॉ. मुन्ना अड़ ओर नगर परिषद सीएमओ श्री महेंद्र शर्मा ने पत्रकार को प्रेसनोट जारी कर बताया कि लगातार मक्सी के शहरी क्षेत्र और धार्मिक स्थल के पास ओर मुख्य मार्गो के किनारे मटन, चिकन और मछली दुकान संचालित होने से लोग बदबू गंदगी से परेशान थे और वर्षों से मक्सी नगर के लोग अलग से मटन, चिकन और मछली मार्केट की स्थापना की मांग कर रहे थे। वर्षों से हर शांति समिति की बैठक में भी यह मांग उठती चली आ रही थी । इन्ही सब के मद्देनजर ओर लोक स्वास्थ्य और स्वच्छ भारत अभियान के तहत और मक्सी व आसपास के क्षेत्र के नागरिको की लिखित मांग को देखते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन, एसडीएम और मक्सी नगरपरिषद के प्रशासक श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन ओर मार्गदर्शन में मक्सी के मटन, चिकन और मछली मार्केट को सुव्यवस्थित स्थान पशु बाजार में स्थानांतरित किया है और यहां पर अब दुकानें संचालित होने लगी है। शाजापुर जिला प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था से मक्सी नगर का धर्मावलंबियों, नागरिको ने शाजापुर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। नगर परिषद मक्सी की ओर से यह भी सूचना जारी की गई है कि अब मक्सी में मटन, चिकन और मछली की दुकानें नए स्थान पशु बाजार में ही लगेगी, पुराने स्थान पर दुकान संचालित करने के सभी लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि अगर मक्सी में पुराने स्थान पर शहर में कोई भी मटन, चिकन और मछली की दुकान लगाते या बेचते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मक्सी के नए मटन, चिकन, मछली मार्केट की स्थापना के दौरान व्यवस्थाओं के सहयोग में पटवारी श्री भगवान सिंह गुर्जर, नगर परिषद मक्सी के श्री माखन सिंह, श्री भंडारी कमल सिंह भड़ाना, श्री सतीश राजोरिया आदि कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |