Breking वारदात रोकने गए दो पुलिसकर्मियों को कंजरों ने किया घायल-शाजापुर जिले का मामला

– घायल होने के बाद भी दो कंजरों को लिया हिरासत में

अकोदिया

अकोदिया स्थित झील कॉलोनी के पास कंजरों को रोकने का प्रयास कर रहे दो पुलिसकर्मियों को कंजरो चाकू मारकर घायल कर दिया। हालांकि घायलावस्था में भी इन जवानों ने दो कंजरो को पकड़कर हिरासत में लिया है। वहीं एक कंजर भागने में सफल हो गया।
जानकारी के अनुसार कालापीपल थाने में पदस्थ नीरज शर्मा किसी काम से अकोदिया आए थे। जब वे काम निपटा रहे थे तभी उनकी नजर कंजर समुदाय के कुछ लोगों पर पड़ी जिसके चलते उन्होंने अकोदिया थाने को सूचित किया और पुलिस बल को बुलवा लिया। आरक्षक नीरज शर्मा को संदेह हुआ कि ये लोग जरूर किसी न किसी वारदात को अंजाम देने आए होंगे। इस पर उन्होंने कंजरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों की भनक कंजरों को भी लग गई और तीनों कंजरों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें अकोदिया थाने पर पदस्थ रवि रघुवंशी और नीरज शर्मा को कंजरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। लेकिन इसके बाद भी दोनों पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और तीन में से दो कंजरों को दबोच लिया। तभी वहां कुछ और पुलिसकर्मी भी पहुंच गए जिन्हें देखकर एक कंजर भागने में सफल हो गया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों में से एक को शुजालपुर और एक को अकोदिया के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों कंजरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विजय शंकर द्विवेदी एसडीओपी ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |