बेरछा के किसान पहुचे टप्पा तहसील, आवारा मवेशी ओर फसल बीमा को लेकर ज्ञापन सौंपा

शाजापुर-
बेरछा के समस्त किसानों की ओर से आज जिलाधीश के नाम एक आवेदन टप्पा कार्यालय बेरछा पर अतिरिक्त तहसीलदार श्री बृजेश मालवीय को दिया गया जिसमें मांग की गई बेरछा गांव एवं मंडी में बेकार आवारा पशुओं गाय जो कि 150 से 200 की संख्या में किसानों की फसलों को दिन-रात चौपट कर रही है इन आवारा गायों को किसी भी गौशाला या सरकारी चरनोइ की भूमि पर छुड़वाने के लिए सभी किसानों ने मिलकर यह मांग पत्र दिया है। मांग पत्र में जिलाधीश महोदय से निवेदन किया गया इन गायों को ट्रक के माध्यम से किसी भी सरकारी गौशाला या ग्राम पंचायत की बनी हुई गौशाला या सरकारी मदद लेने वाली गौशाला में छुड़वाया जाए जिससे किसानों की फसल में होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है एवं किसान चैन की नींद सो सके अभी इन आवारा बेकार पशुओं के कारण किसान ना दिन में ना रात में चैन से सो सकता है हर समय उसने चिंता रहती है कि कहीं यह गाय मेरे खेत में फसल चौपट तो नहीं कर रही है इन आवारा गायों के कारण रात में सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है जिससे दुर्घटना भी होती है एवं व्यापारियों की दुकान के सामने लगे तीन शेडो के नीचे गोबर गंदगी करके सरकारी अस्पताल स्कूल के सामने भी गोबर से गंदगी का अंबार लगा हुआ है इससे स्वच्छता पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है श्रीमान से इन गायों को छुड़ाने के लिए मांग की गई है।
बिना केसीसी वाले किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा नहीं किया जा रहा है इस संबंध में भी आज एक ज्ञापन अतिरिक्त तहसीलदार को किसानों की ओर से दिया गया जिसमें मांग की गई जिन किसानों का सोसाइटी या कमर्शियल बैंक में केसीसी नहीं है उनको प्रधानमंत्री फसल बीमा से वंचित रहना पड़ता है श्रीमान से निवेदन किया गया इन सभी बैंकों को आदेशित किया जाए बिना केसीसी डिफाल्टर किसानों का फसल बीमा किया जाए जानकारी किसान और वरिष्ठ समाजसेवी सुनील नाहर ने दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |