राजवंशिय राजपूत क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न। तहसील कार्यकारिणी घोषित कर समाज के सरदारों ने बैठक में कुरीतियों को हटाने का निर्णय भी लिया।

टोंकखुर्द। राजवंशिय राजपूत क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में राजपूत समाज का सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें तहसील के लगभग 25 ठिकाणो के राजपूत सरदार पधारें, बैठक में समाज हित में सर्वसम्मति से निर्णय लिए। जो सभी को उचित लगे समाज में आइ कुरीतियाँ हटाने एवं समाजिक उत्थान सामाजिक इतिहास की जागृति के लिए तहसील स्तरीय एक कमेटी बनाई गई जो तहसील के प्रत्येक ठीकाणो में कार्यरत रहेगी इस मीटिंग में टोंक तहसील अध्यक्ष का पदभार कुँ बिजेंद्र सिंह बना सालम खेड़ी को तथा कार्यकारी अध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह ज़ादम जिरवाय को ज़िम्मेदारी दी गई
संरक्षक के रूप में पोप सिंह जी जादम ठि. जिरवाय एवं ठा.सा कमल सिंह जी टाँक को पदभार सोपा गया।
कार्यक्रम में बाहर से पधारे अतिथियों में मुख्य रूप से ठाकुर सिंह जी मकवाणा ठि. आगरोद हाल मुकाम इंदौर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष,ठा अनरसिहं जी चौहान ठि. अरनिया जौहर हाल मुकाम सीहोर संभाग उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भोपाल कुँ. सुरेन्द्र सिंह सोनगिरा ठि. कालापीपल ज़िला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीहोर एवं समाज के कई गणमान्य हुकम पधारें। जहां कु.ऋतुराजसिंह अगेरा,ठाकुर हरेंद्रसिंह राजपूत मुंडलादेव, ड्रा.राजप्रतापसिंह बावडिया,धर्मेंद्रसिंह लूणावत, कु. अरविंद्र सिंह तंवर, कु.रोहितसिंह झाला, कु. नरेंद्रसिंह जादम, कु. जितेंद्र सिंह सोलंकी कुमारिया आदि सरदारों ने भाग लिया। जानकारी देवास मीडिया प्रभारी कुं विजेंद्र सिंह बना ने दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |