महाकालेश्वर की दूसरी सवारी निकली, पालकी में विराजित होकर निकले श्री चन्द्र्मौलीश्वर

उज्जैन 02 अगस्त। भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी आज कोरोना के कारण परिवर्तित मार्ग से निकाली गई। सवारी के आगे भक्त ढोल, शहनाई, डमरू, झांझ आदि वाद्य बजाते हुए शिव के गुणगान करते हुए चल रहे है श्रावण माह के दूसरे सोमवार को भगवान श्री चन्द्र मौलीश्ववर पालकी में व श्री मनमहेश हाथी पर सवार होकर अपनी प्रजा का हॉल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

सवारी निकलने के पूर्व मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पूजन मुख्य पुजारी पं. श्री घनश्याम शर्मा ने संपन्न् करवाया। पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सपत्नीक किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार, प्रशासक श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, महंत श्री विनीत गिरी आदि उपस्थित थे। पूजन के पश्चात सभी गणमान्यो ने पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण की ओर रवाना किया।

सवारी के क्रम में उद्घोषक वाहन, तोपची, भगवान श्री महाकाल का ध्वज, घुड़सवार, विशेष सशस्त्र बल, पुलिस बैण्ड, नगर सेना, महाकाल के पुजारी-पुरोहित, ढोलवादक, झांझवादक, चोपदार, चांदी की झाड़ूवाहक, अन्य आवश्यक व्यवस्था में लगने वाले अधिकारी-कर्मचारी सीमित संख्या में साथ में चल रहे है।

रामघाट पर अभिषेक हुआ

भगवान महाकालेश्वर की सवारी रामघाट पर पहुंची। यहां पर भगवान महाकाल का शिप्रा जल से अभिषेक किया गया। अभिषेक पूजन पं.आशीष गुरू एवं अन्य पुजारियों ने किया। इस अवसर पर विधायक श्री रामलाल मालवीय, श्री मुरली मोरवाल, श्री विशाल राजौरिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। रामघाट से सवारी हरसिद्धि मन्दिर के सामने से होकर पुन: महाकाल पहुंची।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |