7 आरोपीगण को 2-2 वर्ष की सजा और जुर्माना शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपीगण 1.रऊफ खां पिता हजारी खां उम्र 55 वर्ष, 2. जाकिर खां पिता हजारी खां उम्र 55 वर्ष, 3. पप्पू खां पिता रऊफ खां उम्र 35 वर्ष, 4. बिलाल खां पिता रऊफ खां उम्र 35 वर्ष, 5. जुबेर खां पिता जाकिर खां उम्र 30 वर्ष, 6. यूसूफ खां पिता हजारी खां उम्र 50 वर्ष, 7. नईम खां पिता यूसूफ खां उम्र 25 वर्ष निवासीगण ग्राम सलिया थाना अ.बडोदिया जिला शाजापुर को धारा 148 भादवि में 2-2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500-500 रूपयें के अर्थदण्ड, धारा 323/149 भादवि में 6-6 माह का सश्रम कारावास एवं 500-500 रूपयें के अर्थदण्ड, धारा 323/149 भादवि में 6-6 माह का सश्रम कारावास एवं 500-500 रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, घटना दिनांक 01.10.2015 की है, फरियादी रईश पिता निसार शाह निवासी ग्राम सालिया दिन के करीबन 4 बजे आरोपी रऊफ खां ने गांव में आम रोड के पास जंहा पाल बना रखी थी, वहां पर पानी भर गया था पर था। उस जगह की नप्ती सीमांकन करने पटवारी एवं ग्राम चौकीदार आए थे। सीमांकन नप्ती करने के बाद पटवारियों ने दोनो पक्षो को बुलाया था व सीमांकन दोनो पक्षो को बता रहे थे। तभी उक्त आरोपीगण एकमत होकर अश्लील गालियां देने लगे , जब फरियादी ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी रऊफ खां ने फर्सी वाली लकडी से एवं रफीक खां ने लकडी से शाहिद शाह तथा अनीस शाह के सा‍थ मारपीट की। पप्पू खां ने टामी से मारपीट की, जाकिर खां, जुबेर खां, बिलाल खां, युसुफ खां, सफीक खां व नईम खां ने पत्थर फेंककर चोंट पहुँचाई व मारपीट की जिससे सईद शाह व अनीस शाह को चोंटें आई। मौके पर उपस्थित फरीद खा, आरिफ खां, अनवर खां ने बीच-बचाव किया।
उक्त घटना की रिपोर्ट फरियादी ने थाना अ.बडोदिया पर दर्ज करयी जिस पर से थाने के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर संपूर्ण अनुसंधान उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्तन प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ शाजापुर महोदया सुश्री प्रेमलता सोलंकी के मार्गदर्शन में पैरवी संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |