पति पत्नी में शाजापुर वन स्टॉप सेन्टर ने कराई सुलह महीनों से रह रहे थे दूर

शाजापुर, 29 जुलाई 2021/ जिले के वन स्टॉप सेन्टर ने दो महीने से अपनी पत्नी को नहीं ले जाने वाले इन्दौर खजराना निवासी श्री समीर की काउंसलिंग कर पत्नी के साथ ले जाने के लिए सुलह कराई। समीर सुलह के पश्चात अपनी पत्नी को ले जाने के लिए सहर्ष तैयार हो गया।

उल्लेखनीय है कि शाहिस्ता (परिवर्तित नाम) का निकाह 03 वर्ष पूर्व समीर निवासी हबीब कालोनी खजराना के साथ हुआ था, उनके 2 बच्चे भी है। किन्तु छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। महिला हर बार नाराज होकर मायके आ जाती थी। परतु 02 महीने पूर्व दोनों में इतनी बहस हो गई कि महिला मायके आ गई और इतने दिन पति भी उसे लेने नही आया व छोड़ने की धमकी देने लगा। महिला ने वन स्टॉप सेन्टर से सहायता मांगी। वन स्टॉप सेन्टर के माध्यम से दोनो पक्षों बुलाकर प्रशासक नेहा जायसवाल द्वारा परामर्श देकर सुलह कराई। उन्हें साथ में रहने की समझाईश दी गई। दूसरी बैठक में ही पति-पत्नी साथ में रहने को राजी हो गए और गत दिवस समीर अपनी पत्नी को सहर्ष साथ ले गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |