देवास आबकारी की अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी,मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध ,50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5000 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद , जप्त सामग्री की कीमत 2 लाख 60 हजार रूपये

देवास
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व मे वृत्त देवास ए, के सियापुरा में अवैध मदिरा निर्माण के स्थानों पर दबीश दी गई। जिसमें 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 5000 हजार किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 60 हजार रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, विजय कुचेरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता एवम् नगर सैनिक आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |