पूर्व प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षकों की उपेक्षा को लेकर जन स्वास्थ्य रक्षकों ने छेड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन , प्रदेशभर में भाजपा जिला अध्यक्षों को सौपे ज्ञापन


*********************
मध्य प्रदेश में जन स्वास्थ्य रक्षकों की उपेक्षा से व्यथित जन स्वास्थ्य रक्षकों ने *मध्य प्रदेश जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन* के प्रदेश अध्यक्ष श्री बीएल प्रजापति के आह्वान पर प्रदेश भर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की शुरुआत की है आज 27 जुलाई को आंदोलन की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्षों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाने के तय कार्यक्रम अनुसार आज देवास भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर जिला महामंत्री राजेश यादव को जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के जिला देवास के अध्यक्ष कुशपाल सिंह खींची के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में जन स्वास्थ्य रक्षकों ने जिला अध्यक्ष जी से आग्रह किया कि मध्य प्रदेश में पूर्व प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षकों के होते हुए सरकार द्वारा दिनांक 29 जुन को जो आदेश जारी किया गया है उसमें सी एच वी की नवीन भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किया जाना दर्शाया गया है ।
जबकि मध्य प्रदेश में संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश शासन के द्वारा 51953 जन स्वास्थ्य रक्षक पूर्व से प्रशिक्षित हैं और वर्तमान समय में लगभग 35000 जन स्वास्थ रक्षक प्रदेशभर में सक्रिय रुप से स्वास्थ्य विभाग को निरंतर सहयोग कर रहे हैं, इन पूर्व प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षकों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को तब से सहयोग किया जा रहा है जब मध्यप्रदेश में पक्की सड़क के तो दूर , ग्रामीण क्षेत्रों में ठीक ढंग से पगडंडी के रास्ते भी नहीं हुआ करते थे ,तब से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं ग्रामीणों की प्राथमिक चिकित्सा का काम करके प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने वाले तथा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जान की परवाह किए बगैर , बिना किसी लोभ लालच के सहयोग करने वाले जन स्वास्थ्य रक्षकों को नजरंदाज किया गया है
प्रदेश सरकार और भारत सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कोई प्रश्नचिन्ह खड़ा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने वाले जन स्वास्थ्य रक्षकों का इस आदेश से पूरी तरह से अनादर हुआ है शासन द्वारा जारी इस आदेश से उपेक्षित जन स्वास्थ्य रक्षकों हुई इस आदेश में पूर्व प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षकों को प्रथम प्राथमिकता से सम्मिलित किए जाने के संशोधन आग्रह को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों को ज्ञापन सौंपकर सहयोग की मांग की गई है ज्ञापन सौंपने वाले में सुरेश गुर्जर कमलेश उपाध्याय विजेंद्र सेंधव सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |