इको क्लब ने डॉक्टर राधाकृष्णन एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय महूपुरा में वृक्षारोपण का आयोजन किया

शाजापुर- एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय महूपुरा के इको क्लब के सदस्यों द्वारा अंकुर योजना अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके तहत छायादार व फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए ।जिससे पर्यावरण को बचाने एवं पर्यावरण में शुद्ध ऑक्सीजन की वृद्धि करने हेतु प्रयास किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण जिला संयोजक जन अभियान परिषद श्री वरुण जी एवं इको क्लब जिला प्रभारी श्री हेमंत दुबे द्वारा किया गयातत्पश्चात सरस्वती वंदना विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रंजना जोशी ,सीमा सक्सेना, एवं नंदा मकवाना द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती आशा शर्मा के द्वारा मोती की माला अर्पना एवं श्रीफल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।
मुख्य अतिथि श्री हेमंत दुबे द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिवार को संकल्प दिलवाया कि एक एक पौधे को पेड़ बनने तक हमेशा उनकी देखभाल करेंगे। जिला संयोजक श्री वरुण जी द्वारा विद्यालय की इको क्लब प्रभारी कीर्ती झाला को मध्यप्रदेश शासन द्वारा बनाए गए वायुदूत ऐप अपलोड करवा कर कार्यक्रम के फोटो अपलोड कर दिए गए कर दिए गए ।जिसके द्वारा सभी लोग जानकारी प्राप्त कर प्रेरणा ले सके ।
कार्यक्रम में शिक्षक द्वय श्रीमती मंदा सक्सेना, रमा शर्मा ,सरला रिणवा, रेणुका भट्ट ,उमा तिवारी, मधु सक्सेना ,रेखा भटनागर ,अंजू भावसार, श्री मनोज शर्मा ,विष्णु शर्मा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन इको क्लब प्रभारी कीर्ति झाला एवं आभार प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती आशा शर्मा ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |