शाजापुर कलेक्टर की सख्ती कुछ अधिकारी कर्मचारियों का वेतन रोका , जाने क्या है कारण

कर्मचारियों की ई-प्रोफाईल अपडेट नहीं करने के कारण
अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोका
—–
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अधिनस्थ कर्मचारियों की ई-प्रोफाईल आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में अपडेट नहीं करने के कारण विकासखंड शिक्षा अधिकारी शाजापुर, शुजालपुर, मो. बड़ोदिया एवं कालापीपल का तथा उनके अधीनस्थ स्थापना लिपिक का माह जुलाई का वेतन कार्य पूर्ण होने तक रोकने के आदेश दिये हैं।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया ने बताया कि सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिये गये थे कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ई-प्रोफाईल अपडेट कर सेवा पुस्तिका में परिवार का विवरण चस्पा करें। किन्तु आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण कलेक्टर द्वारा कार्य पूर्ण होने तक वेतन रोका गया है। सभी आहरण संवितरण अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ई-प्रोफाईल अपडेट कराएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |