मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान मंच के प्रतिनिधियों से की चर्चा ,इस खबर में देखे खास बातें,नामांतरण, पटवारी आरआई पदस्थी,फोती नामांतरण सहित अनेक विषय ओर निर्णय, ये खबर किसानो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जरूर देखें

नामांतरण और हक त्याग की व्यवस्था के संबंध में जागरूकता अभियान चलाएं
: मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan

नकली दूध के विरुद्ध शुरू होगा सघन अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान मंच के प्रतिनिधियों से की चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अविवादित नामांतरण के लिए स्थापित नई व्यवस्था की जन सामान्य को जानकारी देने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। भूमि संबंधी दस्तावेजों में त्रुटि सुधार के लिए अगस्त माह में एक सप्ताह का विशेष रिकार्ड शुद्धिकरण सप्ताह मनाया जाएगा। रिकॉर्ड के कम्प्यूटिकरण के दौरान हुई त्रुटियों के सुधार के लिए किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान राजस्व,कृषि, विद्युत, सहकारिता, पशुपालन विभाग से संबंधित दिन प्रतिदिन के कार्यों में आने वाली समस्याओं के संबंध में किसान मंच के पदाधिकारियों से मंत्रालय में चर्चा कर रहे थे। बैठक में किसान प्रतिनिधियों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के. के. सिंह,अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जले ट्रांसफार्मर की जगह अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हक त्याग के संबंध में राजस्व विभाग और पंजीयक विभाग परस्पर समन्वय से स्पष्ट व्यवस्था स्थापित करें तथा हक त्याग के प्रावधानों और व्यवस्थाओं के संबंध में भी व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए। सीमांकन के लिए मशीनें बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जले ट्रांसफार्मर की जगह अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए सब स्टेशन स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएं। प्रदेश में नकली दूध के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल कटाई में राजस्व को कृषि विभाग आवश्यक सहयोग प्रदान करे।

सहकारी संस्थाओं की गंभीर शिकायतों की जांच अब प्रशासनिक अधिकारी करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में मानक परीक्षा मशीनें लगाई जाएंगी। लहसुन, प्याज की सफाई में लगी महिलाओं को हम्मालों को मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सहकारी संस्थाओं की गंभीर शिकायतों की जांच अब प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराई जाएगी।

आर आई एवं पटवारियों को गृह तहसील में पदस्थ नहीं किया जाए

मुख्यमंत्री श्री चौहान से किसान मंच के प्रतिनिधियों ने निम्नलिखित बिन्दुओं पर भी चर्चा की

• रजिस्ट्री होते ही नामांत्रित दस्तावेज उपलब्लध कराये जाएं।

• फौती नामंत्रण समय सीमा में पटवारियों द्वारा गांव में पंचायत के प्रस्ताव से किया जाए।

• पटवारी ही कंप्यूटर रिकार्ड में दर्ज करें इसकी जवाबदारी निश्चित की जाए।

• अविवादित बटवारा आपसी सहमती के आधार पर नोटरी कराने पर तहसीलदार द्वारा किया जाए।

• विभाग द्वारा खसरा b1में की गई त्रुटियों को विभाग द्वारा सुधार किया जाए।

• खेतों के परंपरागत रास्तों का नक्शे में अंकन किया जाए।

• आर आई एवं पटवारियों को गृह तहसील में पदस्थ नहीं किया जाए।

• पटवारियों को राजस्व के कार्य के लिए ही अधिकृत किया जाए अन्य सभी काम एवं प्रोटोकॉल के लिए अलग से अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।

• पहाड़ों पर गिट्टी खनन की परमिशन ऐसे स्थान पर दी जाए जहां पर खनन के पश्चात उसका उपयोग जल संग्रह के लिए हो सके।

• सहकारी संस्थाओं के
समस्त कार्य व्यवहार कंप्यूटरीकृत किया जाए तथा पारदर्शिता लागू की जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |