शाजापुर से बड़ी खबर- 7 दूध डेयरी संचालकों पर 5-5 हजार रूपये का अर्थदण्ड

शाजापुर, 20 जुलाई 2021/ न्यायालय न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने शाजापुर नगर में स्थित 7 दूध डेयरियों पर 5-5 हज़ार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में विक्रय किये जा रहे दूध के संबंध में 21 जनवरी 2021 को 4 दूध डेयरी एवं 22 जनवरी 2021 को 3 दूध डेयरी के संचालकों द्वारा गाय भैंस का मिश्रित दूध (लूज) विक्रय की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.के. काम्बले एवं श्री सुरेन्द्रसिंह खत्री के द्वारा की गई थी एवं विक्रय किये जा रहे दूध का सेम्पल/नमूना लिया गया था। दूध डेयरियों से लिये गये गाय-भैंस का मिश्रित दूध (लूज) का नमूना सेम्पल जांच हेतु खाद्य विश्लेषक म.प्र. राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को भेजा गया था।

प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार डेयरी संचालकों के द्वारा विक्रय किया जा रहा गाय-भैंस का मिश्रित दूध (लूज) अवमानक होना पाया जाने से संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा डेयरी संचालको/विक्रेताओं के विरुद्ध न्यायालय न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपर जिला दण्डाधिकारी में अभियोग पत्र प्रस्तुत किये गये थे, जिसके आधार पर न्यायालय द्वारा संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया एवं जवाब लिया जाकर समक्ष सुना गया। प्रकरण में अनावेदकगणों द्वारा प्रस्तुत किये गये जवाब प्रथमदृष्टया समाधानकारक न होने एवं घटना दिनांक को मानव उपयोग हेतु अवमानक गाय-भैंस का मिश्रित दूध (लूज) विक्रय करने के संबंध में उत्तरदायी एवं दोषी पाये जाने तथा उक्त कृत्य खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 की धारा 25 (2) (ii) एवं सहपठित धारा 51 का उल्लंघन होकर सहपठित धारा-51 के अन्तर्गत शास्ति से दण्डनीय होने से प्रकरण में अनावेदकों पर 5-5 हजार हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। अनावेदकों को आरोपित अर्थदण्ड की राशि तत्काल चालान से जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया है। आरोपित अर्थदण्ड की राशि जमा नहीं कराने की दशा में उनके विरुद्ध तहसीलदार द्वारा नियमानुसार भू राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जायेगी।

दूध डेयरी संचालक जिन पर अर्थ दण्ड लगाया गया है उनमें अजय आर्य गोकुल दूध डेयरी नई सड़क शाजापुर, प्रहलादसिंह राठौर मॉ कृपा दूध डेयरी महूपुरा शाजापुर, मनोज नागर नागर डेयरी एण्ड पशु आहार टंकी चौराहा शाजापुर, भारतसिंह भारत डेयरी बस स्टेंड शाजापुर, महेश जाट श्री महाकाल दूध डेयरी टेंशन चौराहा शाजापुर, राजकिरण प्रजापति न्यू महेश दूध डेयरी धोबी चौराहा स्टेशन रोड शाजापुर तथा दिलीप ठाकुर राधे दूध डेयरी अम्बेडकर भवन के सामने महूपुरा शाजापुर शामिल है। इन पर 5-5 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |