अच्छा कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाए। कानून व्यवस्था के मामले में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सीएम श्री चौहान

कानून व्यवस्था के संबंध में जिलों के कार्यों की ग्रेडिंग करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

अपराधी तत्वों के विरूद्ध हो सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि कानून व्यवस्था के संबंध में कार्य के आधार पर जिलों की ग्रेडिंग की जाए तथा अच्छा कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाए। कानून व्यवस्था के मामले में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधी तत्वों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। मुस्कान अभियान के अंतर्गत गुमशुदा हर बेटी को घर वापस लाने के पूरे प्रयास किए जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल‍ सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा आदि उपस्थित थे।

ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों को बख्शा न जाए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों को बिल्कुल न बख्शा जाए। इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाये।

साइबर क्राइम के विरूद्ध कार्रवाई

साइबर क्राइम करने वालों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सेक्स रेकेट मामले में दोषियों के विरूद्ध तत्परता के साथ कार्रवाई की जाये।

वारदात करने वालों को तुरंत पकड़ा जाए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में हुई आपराधिक घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात करने वालों को तुरंत पकड़ें और कठोर कार्रवाई करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |