धारा-144 के तहत शाजापुर जिले के समस्त नगरीय सीमा क्षेत्रों एवं समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायत सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

शाजापुर, 15 जुलाई 2021/ कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण, बचाव एवं उपचार को दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत शाजापुर जिले के समस्त नगरीय सीमा क्षेत्रों एवं समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायत सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश अनुसार जिले की नगरीय सीमा/ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सभी सामाजिक/राजनैतिक/खेल/मनोरंजन/सांस्कृतिक धार्मिक आयोजन मेले आदि जिनमे जनसमूह एकत्र होते है, उक्त प्रकार के आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। स्‍कूल एवं कालेज खोले जाने के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा प्रथक से आदेश जारी किये जा रहे हैं, तत्संबंधी आदेश जारी होने तक स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे। समस्त कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाईन क्लास चल सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता की सीमा तक संचालित किए जा सकेंगे। सभी धार्मिक पूजा स्थल खुल सकेंगे, किन्तु एक समय में 06 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे तथा उपस्थित जनों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना बंधनकारी होगा। समस्त प्रकार की दुकाने व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा निजी कार्यालय, शापिंग माल, जिम अपने नियत समय में खुल सकेंगे। सिनेमा घर, थिएटर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किए जा सकेंगे। सिनेमा घर संचालक को कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। समस्त वृहद, मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य सकेंगे तथा निर्माण गतिविधियां सतत चल सकेंगी। जिम एवं फिटनेस सेंटर्स 50 प्रतिशत क्षमता पर कोविड-19 प्रोटोकोल की शर्त का पालन करते हुए खुल सकेंगे। समस्त खेलकूद के स्टेडियम खुल सकेंगे, किन्तु खेल आयोजनों में दर्शक शामिल नहीं हो सकेंगे। समस्त रेस्टोरेंट 100 प्रतिशत क्षमता से कोविड-19 प्रोटोकोल की शर्त का पालन करते हुए से रात्रि 10:00 बजे तक खुल सकेंगे। विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम संख्या 100 हो सकेगी। इस प्रयोजन के लिए आयोजक को अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार को अतिथियों के नाम की सूची आयोजन से पूर्व प्रदाय करना आवश्यक होगा। अधिकतम 50 लोगों के साथ ही अंतिम संस्कार की अनुमति दी जा सकेगी। रूल ऑफ सिक्स अनुमत्य गतिविधियों के अलावा किसी भी स्थान पर 06 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंधित रहेगा। जिले की समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।

भारतीय दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 (2) के तहत यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश आज से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |