शहरी क्षेत्रों में कोरोना उपयुक्त व्यवहार के पालन के लिए रोको-टोको अभियान का सख्ती से क्रियान्वयन करें- कलेक्टर श्री जैन

—
समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश
—
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए बाजार खोलने की अनुमति जरूर दी गई है, किन्तु सभी व्यवसायियों और आमजन को कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करना आवश्यक है। नगरपालिका, राजस्व एवं पुलिस कोरोना उपयुक्त व्यवहार के पालन के लिए शहरी क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान चलाएं तथा बिना मास्क पहने व्यक्तियों के चालान बनाए। साथ ही व्यवसायियों एवं व्यापारियों द्वारा बिना मास्क पहने व्यवसाय करने तथा दुकानों में भीड़ लगाने पर चालानी कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व एवं नगरपालिका के अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शैली कनाश, सीएमओ शाजापुर श्री भूपेन्द्र दीक्षित, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे भी उपस्थित थे। साथ ही बैठक में वर्चुअल रूप से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री प्रकाश कस्बे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि देखने में आ रहा है कि अनलॉक होने के बाद शहरी क्षेत्रों में दुकानों पर अत्यधिक भीड़ हो रही है। वही बिना वजह लोग घूम रहे हैं। होटलों एवं अन्य खानपान की दुकानों पर भी भीड़ हो रही है, जबकि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिये सावधानी बरती जाना जरूरी है। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की टीम को प्रतिदिन 2 से 4 घंटे तक बाजार में रहकर कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक टेस्टिंग कराने के लिए भी कहा। जिला परिवहन अधिकारी ने निर्देश दिये कि बसों में बिना मास्क लगाए सफर कर रहे लोगों एवं ड्राईवर, कंडक्टर एवं बस संचालक पर कार्रवाई करें। साथ ही वैक्सीनेशन पर अधिक जोर दें। मजदूर, दिव्यांग या वृद्धजनों के टीकाकरण के लिए मोबाईल वेन का इस्तेमाल करें।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 24 ग्रामों में गतिविधियों के संचालन की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला संयोजक को निर्देश दिये कि सभी विभागों से समन्वय कर चयनित ग्रामों में विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस मौके पर कलेक्टर ने समयसीमा वाले पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |