विचारों पर प्रहार होगा तो कार्यकर्ता उसका जवाब देगा – इंदरसिंह परमार भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का परिचय एव स्वागत समारोह आयोजित

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी एक विचार है और यहां काम करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता विचारों पर प्रहार करने वालों का मुंह तोड़ जवाब देगा। बात मीडिया की हो, सोशल मीडिया की हो या सार्वजनिक मंच की, जहां भी हमारे विचारों को गलत बताकर उस पर प्रहार होगा हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता उसका जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
यह बात शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन मंत्री इंदरसिंह परमार ने कही। वे भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो के परिचय एव स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। श्री परमार ने कहा कि दायित्व कार्य की जवाबदारी का काम है। संग़ठन के विस्तार हेतु कुछ जवाबदारियां प्रदान करनी होती है और दायित्व देना उसी कड़ी का एक अंग है। भारतीय जनता पार्टी संग़ठन का भाव लेकर काम करती है इसलिए इसमें दायित्त्व भी सीमित होते है। जहां संग़ठन होता है वही पर इस प्रकार की प्रक्रिया होती है। दायित्व को लेकर कभी भी कार्यकर्ता को निराश नही होना चाहिए क्योंकि दायित्व तो बदलते रहते है, लेकिन कार्यकर्ता एक ऐसा दायित्व है जो कभी नही बदलता ओर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर मोर्चे पर मजबूत दिखता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपनत्व का भाव लेकर काम करने वाली पार्टी है। समाज के सभी तबके को अपना मानकर समाज का काम करना भाजपा के कार्यकर्ता का पहला दायित्त्व है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भाजपा के सभी नवनियुक्त पदधिकारियो को शिक्षा मंत्री श्री परमार एव भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कराडा द्वारा तिलक कर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार महामंत्री विजयसिंह बेस ने माना।
*इनका हुआ स्वागत*
भाजपा की नवगठित जिला टीम में जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, विजयसिंह बेस, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह मंडलोई, प्रदीप चंद्रवंशी, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, श्रीमती यमुना कच्छावा, राम प्रसाद चौधरी, सुनील देथल, राय सिंह मेवाडा, गोपाल सिंह राजपूत, क्षितिज भट्ट, जिला मंत्री राकेश सोनी, श्रीमती प्रभा उपाध्याय, श्रीमती रूपल शाह, कपिल परमार श्रीमती सुनीता पाटीदार, श्रीमती श्रद्धा नागर, श्रीमती लता राठौर, अशोक सिंह तोमर आशुतोष श्रीवास्तव लाला, जिला कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, जिला सह कोषाध्यक्ष सीमित जैन, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, अभिषेक सक्सेना एव जिला आईटी सेल प्रमुख भगवतसिह राजपूत शामिल है।
ई चिंतन सत्र आयोजित
जिला भाजपा कार्यालय पर शनिवार को वर्चुअल ई चिंतन सत्र आयोजित किया गया। जिसमे सत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री जयभानसिह पवैया ने जिले के समस्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं पार्षदों को संबोधित किया। सत्र में प्रमुख रूप से प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार एव भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा प्रमुख रूप से उपस्थित थे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |