भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। ऑनलाइन हुई बैठक का उद्धघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा द्वारा किया गया। इस बैठक में शाजापुर जिले के भी प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारीगण शामिल हुए।
जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित की गई। भोपाल में आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी जिले से प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारी मन्त्रीगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव जिलाध्यक्ष अपने अपने जिले से ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। सुबह 10 बजे प्रारम्भ हुई बैठक का उद्धघाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा किया गया। वही इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संग़ठन मंत्री सुहास भगत, सह संग़ठन मंत्री हितानंद शर्मा आदि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा ऑनलाइन बैठक को संबोधित किया गया। शाजापुर भाजपा जिला कार्यालय पर भी ऑनलाइन बैठक हेतु हाईटेक व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभीआपेक्षित पधाधिकारीगण शामिल हुए। बैठक देर शाम तक सम्पन्न हुई। बैठक में शाजापुर जिला कार्यालय पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसवंतसिह हाड़ा, केदारसिंह मण्डलोई उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |