आगर-मालवा जिले में टीकाकरण महा-अभियान का शुभारम्भ टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे टीका लगवाने कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्रों का लिया जायजा

आगर-मालवा, 21 जून/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान् पर प्रदेश भर में सोमवार को टीकाकरण महा-अभियान प्रारंभ हुआ। आगर-मालवा जिले में 61 केन्द्रों पर टीकाकरण केन्द्रों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विधिवत् शुभारम्भ करने के पष्चात् टीकाकरण कार्य शुरू किया गया। जिले में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासी सुबह से ही टीकाकरण केन्द्रों पर एकत्रित हो रहे थे। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने भी जिले के टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण कर सरंपच, सचिव एवं प्रेरक को शत्-प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। केन्द्रों पर टीकाकरण हेतु उपस्थित व्यक्तियों से भी कहा कि स्वयं का टीकाकरण करवाने के उपरान्त अपने अनुभव अन्य लोगों से साझा करें, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति अपना टीकाकरण करवा सकें।
कलेक्टर ने सर्वप्रथम टीकाकरण केन्द्र ग्राम पालड़ा पहुंचकर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। इसके पष्चात् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कानड़ के टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर व्यवस्था देखी। यहां कलेक्टर ने हस्ताक्षर अभियान अन्तर्गत सर्वप्रथम अपने हस्ताक्षर कर नागरिकों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने हेतु टीका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। उन्होंने उपस्थित सभीजनों से चर्चा की तथा संबंधित को शत्-प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देषित किया। इसके पष्चात् कलेक्टर ने पचलाना, पिलवास, नलखेड़ा, गुदरावन, सुईगांव, सुसनेर, देहरिया सोयत एवं फतेहगढ़ में टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य देखा। इस दौरान टीकाकरण केन्द्रों पर की गई बैठक, पेयजल, छांव, साज-सज्जा अदि व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता को कहा कि नागरिकों को टीकाकरण हेतु प्रेरित कर टीके लगवाएं। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित करें। जिससे की अधिक से अधिक व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा सकें।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दीतूसिंह रणदा, एसडीएम सुसनेर केएल यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |