अच्छी ख़बर – वर्चुअल रोजगार मेले का आयोजन 23 से 25 जून तक

शाजापुर, 21 जून 2021/ कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के समय मे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए 23 जून से 25 जून 2021 तक वर्चुअल रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। यह वर्चुअल रोजगार मेला कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा आयोजित किया जायेगा।

वर्चुअल रोजगार मेले में प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, महिमा प्योरस्पन कंपनियां, मशीन आपरेटर, हेल्पर, सहायक, आदि पदों के लिए सक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। इस लिंक https://meet.google.com/xio-ehhb-qgv पर किल्क कर वर्चुअल रोजगार मेले मे शाजापुर जिले के युवक-युवतियां 5 वी से 12 वी, उत्तीर्ण एवं 18 से 35 वर्ष तक के आयु के आवेदक उक्त कम्पनी के द्वारा दूरभाष अथवा ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से चयन हेतु मोबाईल नम्बर पर चर्चा कर साक्षात्कार दे सकते हैं।

आवेदक वर्चुअल रोजगार मेले का लाभ लेने के लिए प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर के श्री उमाशंकर सिंह मो.नं. 9617006454, श्री आरिफ खान मो.नं. 9826061316 एवं श्री एल.पी. सिंह मो.नं. 9165036386 से संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह महिमा प्योरस्पन पीथमपुर के श्री अरविन्द यादव मो.नं. 9977284700, श्री सुघर सिंह मो.नं. 8962529054, श्री राहुल मालवीय मो.नं. 6263457799 एवं श्री संतोश साकेत मो.नं. 7999207059 से संपर्क कर सकते हैं। सक्षात्कार का समय प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक रहेगा। आवेदक वर्चुअल रोजगार मेले का लाभ लेकर उपरोक्त मोबाईल नम्बर पर चर्चा कर एवं रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाईन नम्बर 07364-227640 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |