कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान, जिले में 21 जून को 49 साईट्स पर होगा टीकाकरण

एक दिन में 10,600 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के लिए वृहद स्तर पर तैयारी
—
प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की शुरूआत 21 जून 2021 से हो रही है। जिले में 49 साईट्स पर 21 जून को 10 बजे से 10,600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त जानकारी कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने देते हुए बताया कि कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के लिए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है।

टीकाकरण महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए 47 जिला स्तरीय अधिकारियों को जोनल अधिकारी बनाया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने और लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के लिए इन केन्द्रों पर प्रेरक भी नियुक्त किये जा रहे हैं। प्रेरक टीकाकरण केन्द्र के आसपास के लोगों को टीका लगवाने के लिए लेकर आयेंगे। टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले के 10 शहरी क्षेत्रों एवं 37 ग्रामीण क्षेत्रों में व शाजापुर एवं शुजालपुर में मोबाईल साईट बनायी गई है। शहरी क्षेत्रों में शाजापुर नगर में उत्कृष्ट विद्यालय, नगरपालिका मांगलिक भवन, माध्यमिक विद्यालय तेलीवाड़ा एवं औदिच्य धर्मशाला और शुजालपुर में उत्कृष्ट विद्यालय मंडी क्षेत्र, बालक हायरसेकेंडरी स्कूल सिटी में टीकाकरण साईट्स निर्धारित की गई है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में मक्सी, कालापीपल, पोलायकलां एवं अकोदिया मंडी में भी टीकाकरण साईट बनायी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शाजापुर ब्लॉक में रंथभंवर, लाहोरी, अभयपुर, देवलाबिहार, हीरपुरटेका, चौसलाकुल्मी, निछमा, बेरछा गांव, पनवाड़ी, झोंकर एवं सुंदरसी, मो. बड़ोदिया ब्लाक में किलोदा, कमरदीपुर, गोदना, बुड़लाय, मो. बड़ोदिया, गुलाना, बोलाई, सलसलाई, मोहना एवं दुपाड़ा, कालापीपल ब्लॉक में पोचानेर, तिलावदमैना व अरन्याकलां में 2-2, बेरछादातार, कनाड़िया, जोगखेड़ी, खोकराकलां एवं बेहरावल तथा शुजालपुर ब्लॉक में मो. पवाड़िया, अवंतिपुर बड़ोदिया, मितेरा, पेवची एवं हन्नुखेड़ी में टीकाकरण साईट्स बनायी गयी है। इसके अतिरिक्त शुजालपुर एवं शाजापुर के शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण केन्द्र तक नहीं आ पाने वाले हितग्राहियों के लिए मोबाईल साईट बनायी गयी है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |