जितने जल्दी हम अधिक से अधिक लोगों को टीका लगायेंगे उतने ही हम सुरक्षित होंगे-कलेक्टर दिनेश जैन

शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज बैंक कर्मियों के लिए टीकाकरण सत्र का शुभारंभ भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इस तारतम्य में आज बैंक कर्मियों के लिए स्थानीय स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर निदारिया, टीकाकरण अधिकारी डॉ दीपक पिप्पल, आरसेटी संचालक श्री एमएल वर्मा, एलडीएम श्री अमित कुमार वर्मा सहित टीका लगवाने आए बैंक कर्मी भी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर ने टीका लगवाने आए बैंक कर्मियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र साधन टीकाकरण है। जितने जल्दी हम अधिक से अधिक लोगों को टीका लगायेंगे उतने ही हम सुरक्षित होंगे। इस दौरान उन्होंने आरसेटी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी भी ली। आरसेटी भवन के पीछे बने स्वास्थ्य विभाग की कालोनी के लिए पहुँच मार्ग बनाने की संभावना तलाशने भी कालोनी में भी गए। उन्होंने नगर पालिका सीएमओं को साईट देखकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने आरसेटी भवन के प्रांगण में आम का पौधा भी लगाया।
——-
100बैंक कर्मियों ने लगवाया टीका
——-
कोरोना वायरस से बचाव के लिए आरसेटी में सम्पन्न हुए टीकाकरण सत्र में आज 100 बैंक कर्मियों ने टीका लगाकर अपने आपको कोरोना वायरस से सुरक्षित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |