शाजापुर में व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

शाजापुर, 06 जून 2021/ अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय की अध्यक्षता में गत दिवस व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा यह मांग रखी गयी थी कि उन्हें व्यवसाय सप्ताह के 5 दिन सोमवार से शुक्रवार एक सामान रूप से करने की सुविधा दी जाये तथा वे शनिवार एवं रविवार बंद करने की सहमती देते है। इस अनुक्रम में आज खंड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति शाजापुर की बैठक ली गयी। जिसमें लिए गए निर्णय अनुसार शाजापुर शहर के लिए आदेश पारित किये गये कि केमिस्ट (मेडिकल) की दुकानों को छोड़कर अन्य समस्त दुकाने शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार प्रातः 06:00 बजे तक बंद रहेगी। अर्थात शनिवार एवं रविवार पूर्णतः बंद रहेगा। दुग्ध, डेयरी की दुकाने एवं उनका वितरण समय शनिवार प्रातः 06:00 बजे से प्रातः10:00 बजे तक ही रहेगा। केमिस्ट (मेडिकल) की दुकाने प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगी। समस्त दुकानदारों को अपने दुकानों के बाहर रस्सी लगाकर व गोले बनाकर सोशल डिसटेंसिंग का पालन करवाना अनिवार्य रहेगा। दुकानदार एवं ग्राहक को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रहेगा। बगैर मास्क के पाए जाने पर दुकानदार के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी। शेष शर्ते जिला दंडाधिकारी शाजापुर के पूर्व के आदेश 30 मई 2021 के अनुरूप रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |