प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के चयनित ग्रामों में विभागीय कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर
—-
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के चयनित ग्रामों में विभागीय कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गत दिवस प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्रामों में संचालित विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, जिला संयोजक श्रीमती निशा मेहरा, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्ययोजना अनुसार विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ ने आंगनवाड़ी भवन निर्माण का कार्य 31 अगस्त तक 60 प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिये। राज्य शिक्षा केन्द्र को चयनित ग्रामों के विद्यालयों के शोचालयों की मरम्मत कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के लिए कहा। सभी विभागों को चयनित ग्रामों में आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्यों की 15 दिवस में प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के लिए कहा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |