मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर जिले भर में 184 स्थानों पर हुवे सेवा कार्य,भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर सहित 29 वार्डो में मनाया सेवा दिवस

शाजापुर*/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हित में निर्णायक और बड़े ऐतिहासिक फैसले लेने वाली केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच पहुँची। सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बाराम कराडा सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,विधायक एवं जनप्रतिनिधि ग्राम केंद्रों और वार्डो में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचें। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने बताया कि इस कोरोना महामारी के दौरान जिले में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री अम्बाराम कराडा, शुजालपुर विधायक शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार  के मार्गदर्शन  में पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जा कर सेवा कार्य कर रहे हैं। सेवा ही संगठन अभियान से हम एक बार पुनः पूरे देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को यह सन्देश दिया कि इतनी विषम परिस्थितियों में भी यदि कोई राजनीतिक पार्टी जनता के साथ खड़ी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। सेवा ही संगठन अभियान के तहत सामाजिक जागरूकता, मास्क, सैनीटाईजर, राशन किट, मेडिसिन किट,भोजन  इत्यादि का वितरण किया गया। साथ ही साथ वैक्सीन लगवाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया गया।
         इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र भावसार, मुन्ना दा, जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री दिलीप त्रिवेदी , विपुल कसेरा, आशीष नागर,धर्मेंद्र ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।रक्तदान शिविर में 17 यूनिट रक्तदान किया गया व कई कार्यकर्ताओ ने रक्त परीक्षण करवाया व आवश्यकता पड़ने पर रक्त दान हेतु उपलब्ध होने के लिए सहमति प्रदान की।
*विभिन्न वार्डो में पहुचे पार्टी पदाधिकारी*

इस दौरान विभिन्न वार्डों में प्रभारियों ने  पहुंचकर सेवा कार्यों का नेतृत्व  किया प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अरुण भीमावद, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चंद्रवंशी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि क्षितिज भट्ट, पंडित संतोष जोशी, जिला मंत्री श्रीमती चेतना शर्मा,श्री विलास बीडवाले, श्री प्रेम जैन,, श्रीमती संगीता भंडावत,नगर महामंत्री  अंकित आचार्य, श्रीमती रितु पाराशर,श्रीमती मधु कांता दवे, कौशल कसेरा बंटी ,शीतल भावसार,मनोहर विश्वकर्मा, राजेंद्र गवली,मनोज शिवहरे, गोपाल राजपूत,प्रहलाद का का सहित विभिन्न ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सेवा कार्यों नेतृत्व किया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पाकिस्तान की हार के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कहा-‘हम सेना के साथ लड़ने को तैयार’     |     मस्जिदों में जुमे की नमाज में मांगी गई भारत की जीत और पाकिस्तान की हार की दुआ, हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग     |     उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, कपड़े भी फाड़े     |     Vande Bharat Train में वाइब्रेशन का पता लगाने बनाई डिवाइस, सफर के दौरान यात्रियों को नहीं लगते ज्यादा झटके     |     जिस स्कूल बस की टक्कर से हुई थी डॉक्टर की मौत, उसमें नहीं था एक भी छात्र… तो किसे लेकर जा रहा था ड्राइवर?     |     CM मोहन ने पाकिस्तान हिरासत से बीएसएफ के जवान की वापसी पर की प्रसन्नता व्यक्त     |     मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर फंसा पेंच, अभी इस्तीफा नहीं देंगे विजय शाह     |     कर्रेगुट्टा पर निर्णायक कार्रवाई के बाद अब रणनीति के मोर्चे पर जुटे CM साय, बीजापुर-दंतेवाड़ा में जवानों के साथ बनाएंगे आगे की योजना     |     ‘मंत्री होकर कैसी भाषा बोलते हैं’ सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर विजय शाह को लगाई फटकार     |     विजय शाह से उमा भारती ने की इस्तीफे की मांग, कहा- उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिदा कर रहा     |