अब तक 5454 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत हुए स्वस्थ जिले में अभी 88446 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई

शाजापुर | 23-मई-2021
0
शाजापुर जिले के लिए अच्छी खबर यह है कि आज दिनांक तक कोविड-19 से संक्रमित 5454 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए है। जिले में अब तक 94670 लोगों के सेम्पल लिए गए थे, जिनमें से 88446 व्यक्तियों के सेम्पल की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। आज तक प्राप्त परिणामों में कुल 6224 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले, जिनमें से 5454 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्राप्त 1110 परिणामों में से 31 व्यक्तियों की पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। पूर्व से उपचाररत मरीजों में से आज 60 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 718 है, जिनमें से 669 मरीज शाजापुर जिले में तथा 49 मरीज अन्य जिले में उपचार ले रहे है। जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 52 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |