शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री कराड़ा ने 6 एम्बुलेंस स्वीकृत की, नागरिको ने श्री कराड़ा का माना आभार

शहज़ाद खान शाजापुर
शाजापुर विधानसभा के विधायक और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनाए जा रहे सेवा दिवस के अवसर पर बड़ी सौगात दी है उन्होंने कोरोना के संक्रमण में मरीजों को आने जाने में आ रही समस्या को दूर करने का हल निकालते हुए अपनी विधायक निधि से 6 एंबुलेंस के लिए शाजापुर कलेक्टर को पत्र लिखा है आने वाले दिनों मे तीस लाख 86 हजार पांच सौ अड़सठ कीमत की 6 एम्बुलेंस शाजापुर में दौड़ती हुई दिखाई देगी विधायक और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा की निधि से
2 एम्बुलेंस शाजापुर जिला अस्पताल
एक एम्बुलेंस मक्सी अस्पताल
एक एम्बुलेंस दुपाड़ा अस्पताल
एक एम्बुलेंस बेरछा अस्पताल
एक एम्बुलेंस मोहन बड़ोदिया अस्पताल को मिलेगी
इससे पूर्व शाजापुर जिला अस्पताल में आ रही आकसीजन की कमी को देखते हुए उन्होंने अपनी विधायक निधि से 25 ऑक्सीजन मशीनें भी भेंट की थी।
शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में 6 एंबुलेंस गाड़ियां देने
शाजापुर मक्सी बेरछा मोहन बड़ोदिया दुपाड़ा सहित क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा का आभार माना है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |