कोविड-19 संक्रमित आयुष्मान कार्डधारियों के सुगमतापूर्वक उपचार के लिए संबंद्ध निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में हेल्प डेस्क बनायी गयी

शाजापुर, 10 मई 2021/ मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत सार्थक पोर्टल पर जिले के पंजीकृत 06 निजी चिकित्सालयों एवं 11 शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 02 कोविड केयर सेंटर्स में हेल्प डेस्क बनायी गयी है।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार निजी चिकित्सालयों में हेल्प डेस्क के 2-2 काउंटर बनाए गए हैं। इन सभी काउंटर्स पर ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ वीएलई की ड्यूटी लगायी गयी है। सिटी हॉस्पिटल शाजापुर के लिए दीपक राठौर एवं विजय सोनी, जश हॉस्पिटल शुजालपुर के लिए राजकुमार एवं गोपाल मीणा, आरोग्य हॉस्पिटल शुजालपुर के लिए आकाश बैरागी एवं रवि पाटीदार, गोहिल हॉस्पिटल शाजापुर के लिए नवीन मालवीय एवं भूपेन्द्र सोनी, मेट्रो हॉस्पिटल शाजापुर के लिए सुरेन्द्र राठौर एवं लोकेन्द्र जायसवाल, व्यास हॉस्पिटल शाजापुर के लिए रविन्द्र सोनी एवं मनीष कुशवाह की ड्यूटी लगायी गई है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी के लिए अरविन्द पाटीदार, बेरछा के लिए निलेश राठौर, अरन्याकलां के लिए राजस्व जाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुंदरसी के लिए दिनेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकोदिया के लिए संचित शर्मा, सिविल हॉस्पिटल शुजालपुर सिटी के लिए अकबर अंसारी एवं शुजालपुर मंडी के लिए राजकुमार, जिला चिकित्सालय शाजापुर के लिए दीपक राठौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल के लिए अंकित तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मो. बड़ोदिया के लिए भोला पाटीदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां के लिए गोपाल सोनानी, कोविड केयर सेंटर वृद्धाश्रम शाजापुर के लिए रोहित कुशवाह तथा जेएनएस कॉलेज शुजालपुर के लिए अम्बेश परमार को हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया गया है।

हेल्प डेस्क प्रभारी संबंधित चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराए गए काउंटर पर उपस्थित रहकर आयुष्मान कार्डधारियों के एडमिशन एवं उपचार बिना किसी बाधा के सुगमता पूर्वक हो सके यह सुनिश्चित करेंगे। पात्र परिवारों को कोविड-19 के उपचार की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। यदि आयुष्मान कार्डधारक के परिवार या कोई सदस्य जिसका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और वह कोविड पॉजिटिव होकर उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच जाता है तो उसे अस्पताल में एडमिशन के लिए यह पता करेंगे कि उसके परिवार की किसी सदस्य का आयुष्मान कार्ड एवं खाद्यान्न की पर्ची या समग्र आईडी अथवा किसी भी शासकीय विभाग के राजपत्रित अधिकारी से इस बात का प्रमाणीकरण लेंगे कि आया हुआ व्यक्ति कार्डधारी परिवार का सदस्य है, के आधार पर कोविड संक्रमित व्यक्ति का उपचार सुनिश्चित कराएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |