उज्जैन पुलिस की सक्रिय भूमिका माधवनगर पुलिस की सक्रियता से हत्या का अरोपी 16 घन्टे में गिरफ्तार

*🔹आरोपी ने अपराध स्वीकार किया*

*🔹चरित्र शंका एवं आपसी-विवाद के चलते की थी हत्या*
*🔹घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री *सत्येन्द्र कुमार शुक्ला* के निर्देशन में उज्जैन पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाश एवं अपराधियों के विरुद्व निरंतर कार्यावाही की जा रही है एवं घटित हुए अपराधों की पतारसी एवं अरोपियों की गिरफ्तारी तत्तपरता से की जा रही है। इसी तारतम्य में *दिनांक 08.05.21* को श्रीनगर काॅलोनी, मक्सी रोड़ उज्जैन में आरोपी रामभरोसे पिता ओंमकार कुशवाह नि. सदर के द्वारा उसकी पत्नि ज्योति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।सूचनाकर्ता हर्ष कुशवाह की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर पर आरोपी रामभरोसे के विरुद्व अपराध क्र. *284/21 धारा 302 भा.द.वि.* का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
घटना घटित होने के उपरांत घटना की गम्भीरता समझते हुए श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री रविन्द्र वर्मा* एवं श्रीमान सी.एस.पी. महोदय *श्रीमति हेमलता अग्रवाल* तुरंत घटना स्थल पहुँचे और आरोपी की पतरसी हेतु निर्देशित किया और एक विशेष टीम गठित की जिस पर थाना प्रभारी मनीष लोधा की टीम ने उक्त अपराध के शातिर आरोपी को मुखबिर सूचना पर गोपालपुरा ब्रिज के पास से गिरफतार किया है। आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया कि वह दिनांक 20.04.21 को हत्या के पुराने मामले में 15 दिन के पैरोल पर आया था यह पेरोल दिनांक 05.05.21 को 2 माह के लिये बड़ा दी गई थी। आरोपी कोे यह शंका थी की उसकी पत्नि के किसी अन्य व्यकित से अवैध संबंध है और वह खर्चे के लिये पैसे भी नहीं देती थी मांगने पर विवाद करती थी इसी बात को लेकर कल दिनांक 08.05.21 को दोनेां के बीच विवाद हुआ था और घर में रखे चाकू से पत्नि ज्योति की चाकू घोंप कर हत्या कर दी।
आरोपी की पतारसी हेतु थाना माधवनगर की टीम घटना के बाद से ही तलाश कर रही थी एवं मुखबिर मामूर किये थे आज दिन के 12.00 बजे गोपालपुरा ब्रिज के पास से आरोपी को गिरफतार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया। आरोपी काफी खतरनाक एवं चालाक है जो पुराने के मामले में 20 वर्ष के कारावास से दण्डित है, वर्तमान में कोविड महामारी के चलते पैराल पर रिहा किया गया है।

*”सराहनीय भूमिका”*

थाना प्रभारी माधव नगर श्री मनीष लोधा, उ.नि. महेन्द्र मकाश्रे, उ.नि. सलमान कुर्रेशी, उ.नि. मालती गोयल, उ.नि. राहुल कांबले, उ.नि. दौलत रावत, म.आर. अमीता, आर. धर्मेनद्र, आर. कुलदीप की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |