संसाधन होने पर निजी चिकित्सालयों को कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए शासकीय भवन दे सकते हैं- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर | 05-मई-2021
0
निजी चिकित्सालयों के पास में यदि मानव संसाधन, ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था हो तो उन्हें कोरोना मरीज के उपचार के लिए शासकीय भवन उपलब्ध कराया जा सकता है। निजी चिकित्सालय उपलब्ध कराए गए भवन में अपने कोरोना मरीजों का उपचार कर उनसे न्यूनतम शुल्क ले सकते हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) की द्वितीय लहर में काफी संख्या में सक्रिय प्रकरण जिले में आ रहे हैं। इससे जिला चिकित्सालय पर भार बढ़ गया है। निजी चिकित्सालयों को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए शासकीय भवन उपलब्ध कराने से जिला चिकित्सालय का भार कम होगा। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन, रेमडिसिविर इंजेक्शन आदि के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति की बैठक में कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरके कांबले, गोहिल संपूर्ण हॉस्पिटल शाजापुर के डॉ. प्रवीण सिंह गोहिल के डॉ. गोहिल, पाटीदार नर्सिंग होम के डॉ. राजकुमार पाटीदार, जश हॉस्पिटल शुजालपुर के डॉ. अपूर्व शर्मा, अरोग्य हॉस्पिटल शुजालपुर के डॉ. नरेन्द्र राजपूत, व्यास नर्सिंग होम के डॉ. शैलेश ठाकुर, वरदान हॉस्पिटल शाजापुर के डॉ. विकास सिंह, मेट्रो हॉस्पिटल शाजापुर के डॉ. जितेन्द्र पाटीदार तथा सिटी हॉस्पिटल शाजापुर एवं डीपी केयर हॉस्पिटल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण संकट का दौर चल रहा है। सभी को धैर्य के साथ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का उपचार करना होगा। उन्होंने निजी क्षेत्र के सभी चिकित्सकों से कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज को उतनी ही संख्या में रखें जितनों को वे सम्भाल सकते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों से कहा कि अपने-अपने चिकित्सालयों में संसाधन बढ़ाए। ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की संख्या में भी वृद्धि करें। अपने चिकित्सालयों में प्रदर्शित की गई दरों के अनुरूप भी मरीजों से शुल्क लें। महामारी के समय मरीजों से अधिक राशि नहीं वसूलें। कलेक्टर ने कहा कि निजी क्षेत्र के चिकित्सक यदि संसाधन सहित सामूहिक रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए तैयार होंगे तो जिला प्रशासन उन्हें उपचार के लिए शासकीय भवन उपलबध करा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सालयों को दिये गये रेमडिसिविर इंजेक्शन का हिसाब रखें एवं खाली वायल जिला प्रशासन को वापस करें। रेमडिसिविर इंजेक्शन के दुष्प्रभावों से मरीजों के परिजनों को अवगत कराएं। उन्हीं मरीजों के लिए इस इन्जेक्शन की अनुशंसा करें जिनको अत्यधिक इसकी आवश्यकता हो। इस अवसर पर उन्होंने दवा की दुकानों पर आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने जानकारी ली कि आवश्यक दवाईयों की कृत्रिम कमी तो उत्पन्न नहीं की जा रही है। यदि ऐसा हो रहा हो तो विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। निजी क्षेत्र के चिकित्सकों ने बताया कि कुछ स्थानों पर मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी अस्पताल के चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ के विरूद्ध मरीजों एवं परिजनों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, उनके विरूद्ध कठौर कार्यवाही होगी।

अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने कहा कि निजी क्षेत्र के सभी चिकित्सालय अपनी क्षमता में वृद्धि करें। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। सीएमएचओ डॉ. निदारिया ने भी कहा कि चिकित्सालयों में उपलब्ध बिस्तरों की तुलना में तीन गुना ऑक्सीजन सिलेंडर्स की आपूर्ति रखें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |