ऑक्सीजन का कम से कम तीन दिन का स्टॉक अग्रिम में रखें- सांसद श्री सोलंकी

—-
सांसद ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोरोना के मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया
—-
जिन-जिन स्थानों पर कोरोना से संक्रमित मरीज भर्ती है, वहां ऑक्सीजन सिलेंडर का तीन दिवस का स्टॉक अग्रिम में रखें। कोरोना के संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नही आना चाहिए। यह बात सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी ने आज जिला चिकित्सालय शाजापुर के निरीक्षण के दौरान कही। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एल. सोलंकी, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. वीपिन जैन, कोविड प्रभारी शहरी क्षेत्र डॉ. शुभम गुप्ता एवं देवास से आए श्री शशीकांत यादव भी उपस्थित थे।

सांसद श्री सोलंकी ने ऑक्सीजन सिलेण्डर की आपूर्ति एवं कोरोना संक्रमित मरीजों को लगने वाली आवश्यक दवाईयों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य की भी जानकारी ली। उन्होने कहा कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाए। जिले में शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने के लिए उन्होंने कलेक्टर से कहा।

उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि कोरोना से युद्ध में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ जी जान से लगा है। वर्तमान में जहॉ सब लोग दूरी बनाकर रह रहे है वहां चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ कोरोना मरीजों का उपचार कर सेवा का कार्य कर रहा है। वर्तमान घड़ी में सभी लोग चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ईश्वरतुल्य मान रहे है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |