शाजापुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, वैक्सीनेशन के लिए दो साईट ओर बनेगी

शाजापुर नगर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 2 साईट और बनाई जाएगी। ये साईट कमरदीपुरा तालाब की पाल पर स्थित स्कूल भवन तथा किले परिसर स्थित मलेरिया कार्यालय में बनायी जायेगी। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बनाई जाने वाली इन साईटस का आज निरीक्षण कर आवश्यक साधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल को दिये।

इस प्रकार शाजापुर नगर में जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 1, 4 और 5 के लिए कम्यूनिटी हाल नगरपालिका महूपुरा, वार्ड क्रमांक 20, 21, 22, 23, 24 के लिए पुराना अस्पताल महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि, वार्ड क्रमांक 25, 26, 27 के लिए हायरसेकेंडरी स्कूल ज्योति नगर, वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12 के लिए प्राथमिक विद्यालय तेलीवाड़ा कमरदीपुरा एवं वार्ड क्रमांक 05 के लिए किला परिसर में टीकाकरण की साईट खोली गई है। इन साईट्स पर अधिक से अधिक टीकाकरण हो इसके लिए कलेक्टर श्री जैन ने क्षेत्र के लिए बनाए गए दल प्रभारी अधिकारियों को क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। साथ ही सीएमओ को कलेक्टर ने टीकाकरण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर तहसीलदार श्री राजाराम करजरे भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |