मास्क लगाए बिना निकलने वाले 22 व्यक्तियों को भेजा गया अस्थायी जेल

—-
#कोरोना_संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क लगाए बिना सड़कों पर चलने वाले 22 व्यक्तियों को आज जिला मुख्यालय पर बनायी गयी अस्थायी जेल में भेजा गया। इन व्यक्तियों को दोपहर 2.00 बजे से शाम लगभग 5.00 बजे तक अस्थायी जेल में रखा गया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए तथा लोक जीवन सुरक्षा हेतु शाजापुर नगरपालिका सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से कारागार अधिनियम 1894 की धारा 03 तथा सहपठित दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 417 के तहत लालघाटी स्थित डाईट परिसर को आगामी आदेश तक अस्थाई कारागार घोषित किया गया है।

जिला मुख्यालय पर अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री एसएल सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री दीपा डोडवे द्वारा बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर कार्यवाही की गई।
#

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |